Breaking : सभी राज्यों के गृहमंत्रियों का दो दिवसीय चिंतन शिविर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज से फरीदाबाद के सूरजकुंड में हो रहा है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि राज्यों के गृहमंत्री के चिंतन शिविर में योगी आदित्यनाथ को भी बुलाया गया है जो आज दोपहर शिविर में पहुंचेंगे।योगी आदित्यनाथ के अतिरिक्त उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी आमंत्रित किया है।

गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ और पुष्कर सिंह धामी के पास राज्य का गृहमंत्रालय भी है।दो दो महत्वपूर्ण पद पर अपने कर्तव्य का निर्वाह अन्य राजनेताओं के लिए एक सीख भी है।

देश की आंतरिक सुरक्षा पर विशेष मंथन के लिए ये दो दिवसीय शिविर आयोजित किया जा रहा है।

इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि विशाल जनसंख्या वाले यूपी की कानून व्यवस्था अब हर राज्य के लिए मिसाल बनती जा रही है, साथ ही योगी आदित्यनाथ का कद दिन पर दिन बढ़ भी रहा है।

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्रियों के कार्यक्रम को 28 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे*
गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर में हिस्सा लेंगे सीएम योगी और धामी

-उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली में हैं मौजूद


-यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 12:30 बजे हिंडन एयर बेस पहुंचेंगे

– यहां से हेलीकॉप्टर से फरीदाबाद होंगे रवाना

– 27 और 28 अक्टूबर को फरीदाबाद के सूरजकुंड में है चिंतन शिविर


-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होगा चिंतन शिविर

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अक्टूबर को गृह मंत्रियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग से करेंगे सम्बोधित

*आज फरीदाबाद में गृह मंत्रालय का चिंतन शिविर, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे अध्यक्षता*

*चिंतन शिविर में राज्यों के गृह मंत्री और संघशासित प्रदेशों के उपराज्यपाल एवं प्रशासक भाग लेंगे*

*आज दोपहर 3 बजे गृहमंत्री चिंतन शिविर को करेंगे संबोधित*

चिंतन शिविर का उद्देश्य “विजन 2047” और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वतंत्रता दिवस भाषण में घोषित पांच प्रण के कार्यान्वयन के लिए कार्य योजना तैयार करना है

शिविर में साइबर अपराध प्रबंधन के लिए ईको-सिस्टम विकसित करने, पुलिस बलों के आधुनिकीकरण, आपराधिक न्याय प्रणाली में आई.टी. के बढ़ते उपयोग, भूमि सीमा प्रबंधन और तटीय सुरक्षा एवं आंतरिक सुरक्षा से संबंधित अन्य मुद्दों पर चिंतन होगा।

वर्ष ‘2047 तक विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नारी शक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है, चिंतन शिविर में देश में महिलाओं की सुरक्षा और उनके लिए सुरक्षित वातावरण बनाने पर विशेष बल दिया जाएगा।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।