खरगोन। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। उमरिया गांव से बलवाडा तक राहुल गांधी के साथ सात किलोमीटर तक पैदल चले भूपेश बघेल।
राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा, बलवड़ा में एक ढाबे पर नस्ता करने रुके राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, कमलनाथ दिग्विजय सिह सहित मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता मौजूद रहे।मगर सुबह राहुल गांधी के साथ दिखे टी एस सिंहदेव नाश्ते पर साथ नहीं दिखे।गौरतलब है कि भूपेश बघेल और टी एस सिंहदेव के बीच चल रही रस्साकशी में भूपेश बघेल का पलड़ा हमेशा भारी रहा है।जबकि राजस्थान से सचिन पायलट मौजूद रहे।
राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा, राहुल गांधी की खरगोन जिले की तीन दिवसीय यात्रा का समापन, बलबाडा से कार से महू इन्दौर के लिये रवाना, संविधान दिवस पर बाबा साहब अम्बेडकर के स्मारक स्थल पर आयोजन में होगे शामिल, राहुल गांधी के साथ छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, कमलनाथ दिग्विजय सिह सहित मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता भी हुए रवाना।

जय जवान जय किसान के नारे लगते रहे।

सड़क किनारे साधारण ढाबे में नाश्ता करते राहुल गांधी,भूपेश बघेल,कमलनाथ व अन्य।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में मध्यप्रदेश में भी अच्छी भीड़ उमड़ रही है।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।