देश विदेश में प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट सागर ने महामाया पहाड़ पर विवादित स्कूल में जाकर वहां की प्रशंसा करने पर जोरदार प्रहार अपने कार्टून के माध्यम से किया है। इसमें विवादित स्कूल और वर्तमान सरगुजा कलेक्टर विलास भोस्कर पर जिस अंदाज़ में प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट सागर ने करारा प्रहार किया है वो तेजी से वायरल हो रहा है।

महामाया पहाड़ पर अवैध कब्जे के संगीन आरोपों से घिरे अंबिकापुर के ओरिएंटल पब्लिक स्कूल जाकर उसकी खुलकर तारीफ़ करने को लेकर सरगुजा कलेक्टर विलास भोसकर पर बहुत ही गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
दरअसल महामाया पहाड़ पर बड़े भू भाग पर अतिक्रमण कर बनाए गए स्कूल ओरिएंटल पब्लिक स्कूल का मुद्दा लगातार सुर्खियों में रहा है।

यहाँ तक कि भाजपा समेत कांग्रेस के दिग्गज नेता टी एस सिंहदेव भी मान रहे हैं कि ये गलत है।
आमजन भी सोशल मीडिया में यहाँ अवैध निर्माण व अतिक्रमण पर मुखर होकर विरोध कर रहे हैं लेकिन जिस तरह से सरगुजा के कलेक्टर हाल ही में अपने चाटुकार अधिकारी के साथ पहुंच कर स्कूल की खुलेआम तारीफ़ की उसकी अब तीखी आलोचना हो रही है।
देश और विदेश में प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट ने तो बकायदा इस मुद्दे पर हमें कार्टून बनाकर स्कूल और कलेक्टर सरगुजा पर करारा व्यंग्य किया है।
सवाल ये कि जिस स्कूल पर आरोप हैं वहाँ आख़िरकार कलेक्टर विलास भोसकर क्यों गए।जिस स्कूल की जाँच करनी चाहिए उसकी ये तारीफ़ कर उसे वैध बताने की अप्रत्यक्ष कोशिश कर रहे हैं जिससे कलेक्टर के पद की गरिमा तो तार तार हुई है साथ ही आमजन कह रहे हैं कि ऐसी विवादित जगह की जांच कराने की जगह ये कलेक्टर वहाँ जा रहे हैं कहीं ये उसे क्लीन चिट देने की साज़िश तो नहीं है?
वो भी तब जब दोनों ही दलों के लोग इसे गलत बता रहे हैं।

आमजन भी कह रहे हैं कि जब प्रशासनिक मुखिया ही इस तरह विवादों से घिरे संस्थान में जाकर उसे महिमा मंडित कर रहे हैं तो इस पर कार्यवाही की क्या उम्मीद की जाए?

साथ ही यहां के कलेक्टर समेत प्रशासन पर भी बेहद गंभीर सवाल उठ रहा है और संदेह भी उत्पन्न हो रहा है कि एक IAS अधिकारी के लिए संविधान बड़ा है या संस्थान?

रिपोर्ट आलोक शुक्ल, सम्पादक पहल।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।