पूर्व प्रांत प्रचारक RSS राजेंद्र जी धर्म जागरण मंच के बड़े पदाधिकारी क्या कह रहे हैं ये सुनकर छत्तीसगढ के कुछ भाजपाईयों के होश भी उड़े हुए हैं।संघ के प्रांत प्रचारक रहे राजेंद्र जी बेबाक राय और स्पष्ट बोलने के लिए प्रसिद्ध हैं।रायपुर में व्हीआईपी रोड पर भव्य श्री राम मंदिर इनकी देखरेख में ही बना है।

छत्तीसगढ़ भाजपा में केंद्र के द्वारा नियुक्त छत्तीसगढ़ में प्रदेश संगठन प्रभारी के साथ ही प्रदेश भाजपा प्रभारी के साथ प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी जो नियुक्त हैं उन तक भी ये वीडियो पहुंच चुका है।15 साल भाजपा शासन काल जो छत्तीसगढ़ में था उसके बारे में सरकार के समय प्रांत प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजेंद्र जी की ये टिप्पणी अब भाजपा के गले की हड्डी बन चुकी है।

संघ के दिग्गज प्रांत प्रचारक रह चुके राजेंद्र जी ने नक्सलवाद के लिए छत्तीसगढ की भाजपा सरकार को भी आड़े हाथों लिया है।

राजेंद्र जी वर्तमान में हिंदू जागरण मंच से जुड़े हुए हैं। इसी हफ्ते इन्होंने रायपुर में कहा कि “एक मुख्यमंत्री से मेरी भेंट हो रही थी,मैंने कहा 15 साल मुख्यमंत्री रहे।केंद्रीय रिजर्व पुलिस थी, सेना थी नान अकाऊंट मनी आती थी तब भी नक्सलवाद नहीं खत्म कर सके,लूट कर खा गए और अब भी सर हिला रहे हो कि मुझे मुख्यमंत्री बनना चाहिए।चिंता मत करो अब मुख्यमंत्री नहीं बनोगे वो ज़माना ख़त्म हो गया।”

ट्विटर अकाऊंट पर भी बहुत कम शब्दों में ही अपनी बेबाक राय लिखते हैं।
बेबाक राय के लिए राजेंद्र जी चिर परिचित हैं।

स्पष्ट है कि राजेंद्र जी ने ये बयान छत्तीसगढ राज्य में पूर्व भाजपा सरकार के लिए ही दिया है।बिना नाम लिए उन्होंने भड़कते हुए अपनी बात सार्वजनिक तौर पर भी कह डाली है।

राजेंद्र जी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और संघ के पूर्ण कालिक सदस्य हैं।उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ भी इनका सम्मान करते हैं।सूत्रों की मानें तो रायपुर में भाजपा के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में इनके बयान के बाद एक अजीब सा सन्नाटा पसर गया है।वहीं कुछ लोग ये भी कहते सुने जा रहे हैं कि अब भाजपा के दिग्गज नेताओं को ठीक चुनावी वर्ष में इस तरह खुलेआम खुलकर आईना दिखाना कहीं छत्तीसगढ के बड़े भाजपाई नेताओं को घर बैठाने के संकेत तो नहीं?

इस बयान से भाजपा के तथाकथित जिम्मेदार लोगों को दिन में तारे ज़रूर नज़र आ रहे हैं।वहीं नक्सलवाद के नाम पर छत्तीसगढ में बड़ी रकम के बंदरबांट की बात भी अब खुलकर सामने आने लगी है।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।