ईडी की एक पूर्व आईएएस अधिकारी पर छापेमारी से एक और बड़े घोटाले का पर्दाफाश होने की संभावना है।

रिपोर्ट आलोक शुक्ल।

ईडी लगातार बड़े पैमाने पर छापे मारकर कई बड़े नेताओं और अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही कर चुकी है ऐसे में ईडी का आज का बड़ा सर्च ऑपरेशन पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है।

पूर्व IAS अधिकारी सवाली देवी शर्मा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस में छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की गुवाहाटी जोनल ऑफिस के द्वारा एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए मंगलवार को पूर्व IAS अधिकारी सवाली देवी शर्मा और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी कार्रवाई करते हुए गुवाहाटी में 8 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की।

जांच एजेंसी के मुताबिक सवाली देवी शर्मा, राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT) की ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) सेल की तत्कालीन कार्यकारी अध्यक्ष व निदेशक थीं। उन्हें राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) के तहत D.El.Ed प्रोग्राम को लागू करने की जिम्मेदारी दी गई थी। यह कार्यक्रम केवल 59 मान्यता प्राप्त संस्थानों के माध्यम से 27,897 सरकारी शिक्षकों के लिए स्वीकृत था, लेकिन उन्होंने बिना अनुमति 347 स्टडी सेंटर खोल दिए और 1,06,828 प्रशिक्षुओं का नामांकन कर लिया—यह संख्या निर्धारित सीमा से लगभग चार गुना ज्यादा थी।

इस उद्देश्य से उन्होंने ODL सेल के लिए 5 बैंक अकाउंट खोले, जिनकी एकमात्र हस्ताक्षरकर्ता वह स्वयं थीं—यह कार्य असम वित्तीय जिम्मेदारी एवं बजट प्रबंधन अधिनियम, 2005 का उल्लंघन था। प्राप्त ₹115.12 करोड़ की राशि को सरकारी खजाने में जमा करने के बजाय उन्होंने इन्हीं खातों में डाला और ₹105 करोड़ से अधिक खर्च भी कर डाले—वह भी बिना किसी वित्तीय स्वीकृति के।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।