क्रिकेटर युवराज सिंह दोपहर से ईडी कार्यालय में गए और अभी निकले।

Time: 07: 47PM

क्रिकेटर युवराज सिंह से आज की पूछताछ हुई पूरी… ED मुख्यालय में हो रही थी युवराज सिंह से पूछताछ…आज दोपहर करीब सवा 12 बजे ईडी मुख्यालय पहुंचे थे युवराज सिंह।

रिपोर्ट आलोक शुक्ल।

गौरतलब है कि

सुरेश रैना , शिखर धवन , रॉबिन उथप्पा के बाद अब मंगलवार 23 सितंबर को क्रिकेटर युवराज सिंह और 24 सितम्बर को फिल्म अभिनेता सोनू सूद से ईडी करेगी पूछताछ

जांच एजेंसी के रडार पर कई और क्रिकेटर और फिल्म अभिनेता,

ईडी ने पिछले सप्ताह भेजा था युवराज सिंह को पूछताछ का समन

भारतीय क्रिकेट के सुपर क्रिकेटर रहें युवराज सिंह (Yuvraj Singh) और चर्चित फिल्म अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) को केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के द्वारा पूछताछ का समन भेजा गया है और युवराज सिंह को पूछताछ के लिए दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में बुलाया गया है . सूत्र के मुताबिक एक कथित तौर पर अवैध सट्टेबाजी एप्प से जुड़े मामले में हुई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में जांच एजेंसी युवराज सिंह से पूछताछ करना चाहती है . लिहाजा इसी बात की गंभीरता को देखते हुए क्रिकेटर युवराज सिंह को पूछताछ का समन भेजा गया था . ईडी द्वारा भेजे गए समन के मुताबिक पूछताछ के लिए युवराज सिंह को दिल्ली स्थित ईडी के मुख्यालय में 23 सितंबर को बुलाया गया है और फिल्म अभिनेता सोनू सूद को पूछताछ के लिए 24 सितम्बर को बुलाया गया है , मामले की अगर बात करें तो ” वन एक्स बेट ” (I X Bet –Online Betting company ) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच एजेंसी ईडी के द्वारा तफ्तीश के दौरान युवराज सिंह का नाम भी सामने आया था , अब जांच एजेंसी ईडी पूछताछ के दौरान ये जानना चाहेगी की — क्या युवराज सिंह और सोनू सूद को इस अवैध सट्टेबाजी एप्प के माध्यम से कोई पैसा मिला था या नहीं ? क्या इस सट्टेबाजी एप्प के जुड़े लोगों , आरोपियों के द्वारा उनको संपर्क किया गया था या नहीं ? इसका मतलब साफ है की जांच एजेंसी के पास जो सबूत हैं और जो इनपुट्स हैं उनको और बेहतर तरीके से खंगालने के लिए पहले युवराज सिंह से पूछताछ की जाएगी उसके बाद विस्तार से आगे इस मामले में तफ्तीश का दायरा आगे बढ़ाया जाएगा .

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।