हरियाणा विधानसभा चुनाव के मतदान जारी हैं परिणाम 8 अक्टूबर को आ जाएगा।
राजस्थान के मुख्यमंत्री को नई दिल्ली तलब कर लिया गया है।
विश्वसनीय सूत्र यह बता रहे हैं कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को भी 7 अक्टूबर को नई दिल्ली बुलाया जा सकता है।
संभावना है कि छत्तीसगढ़ सरकार में निगम मंडल और आयोग जो प्रभावशाली है उन आयोग में अध्यक्ष उपाध्यक्ष और डायरेक्टर की नियुक्ति के बारे में अंतिम निर्णय के साथ अब मंत्री परिषद के विस्तार और नाम पर भी अंतिम मुहर लगा सकती है।


नई दिल्ली सूत्र यह बता रहे हैं कि दो मंत्री को छत्तीसगढ़ में ड्रॉप किया जा सकता है।
नागपुर और नई दिल्ली मैं भी भाजपा की वरिष्ठ नेताओं की और संघ के बड़े नेताओं की सक्रियता बढ़ गई है और 8 अक्टूबर को परिणाम आने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बारे में भी कोई बड़ा फैसला हो सकता है।
इन सब को लेकर राजनैतिक हलचल तेज हो गई है।

छत्तीसगढ के कुछ प्रभावशाली मंत्रियों की शिकायत भी पहुंच रही है वहीं पुख्ता सूत्रों के अनुसार एक आदिवासी संभाग के एक मंत्री अपने आप को मुख्यमंत्री बनाने के लिए काफी दिनों से अंदर ही अंदर लामबंदी कर रहे हैं जिसमें इनकी मदद एक बडे और बहुत विवादित अधिकारी भी कर रहे हैं।आश्चर्य तो ये कि ये मंत्री अपने आप को राज्य के मुख्यमंत्री का बहुत निकट होने का दिखावा कर अंदर ही अंदर अपने लिए जबर्दस्त लाबिंग करने में लगे हैं जिसकी जानकारी भी संघ के बडें लोगों को लग चुकी है लेकिन सत्ता के मद में चूर ये महोदय लगातार कुछ ऐसा करते जा रहे हैं जो आने वाले समय में इनके लिए ही घातक होगा।

वहीं छतीसगढ़ से एक जानकार और भाजपा के लिए समर्पित एक व्यक्ति की प्रधानमंत्री को कडे शब्द और तथ्यों पर लिखी चिट्ठी लिखी भी राजनेताओ समेत बड़े नौकरशाहों के बीच चर्चित है।

राज्य के सीधे व सरल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विरुद्ध जिस तरह कुछ लोग सक्रिय होकर साजिश में लगे हैं वो सब बात अब ऊपर तक पहुँच रही है।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।