आज का सूर्योदय अपने साथ एक ऐसी किरण का प्रकाश लाया है जिसका आभास करने वाले उत्साहित हैं क्योंकि आज सूर्योदय की किरण की चमक 500 वर्ष के बाद आई है! प्रत्येक स्थान में एक नाम गूंज रहा है वो है राम का!

ऐसे में जगह जगह पिछले एक महीने से ही वातावरण राम के रस में सराबोर है!

अयोध्या में मंदिर की झलक आपके समक्ष है साथ ही छत्तीसगढ़ की माँ महामाया की नगरी अंबिकापुर में एक लाख दियों से जन जन के आराध्य भगवान श्री राम का नाम जगमगाएगा!

इस अवसर पर लोग तन मन धन से अपने आराध्य के अयोध्या में विराजित होने के अवसर पर सेवा में लगे हैं!

मरठों की वीर भूमि महाराष्ट्र में जगह जगह अखंड रामायण का पाठ हो रहा है और कालोनीयों को इस तरह सजाया जा रहा है जैसे दीपावली हो!

गौरतलब है कि जीजाजी बाई ने वीर शिवाजी की रग रग में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के और आराध्य भगवानों के प्रेरक संस्कार भरे जिसके कारण शिवाजी ने अताताईयों को इस पावन धरा पर अपने पैर जमाने से रोका और हिन्दवी साम्राज्य का सिंहनाद किया जिसकी गूंज आज तक लोगों के मन में है!

यहाँ हाइड़ पार्क में बकायदा अयोध्या धाम बनाया गया है और आज हज़ारों लोगों का भंडारा किया गया है!

छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल माना जाता है ऐसे में एक राजपरिवार के सदस्य विन्ध्येश्वर शरण सिंहदेव ने इस अवसर पर गांव गांव में दीपक बंटवाने शुरू किये वो भी तेल और बत्ती के साथ जबकि इनका परिवार कांग्रेस से जुड़े रहा है लेकिन इस पुनीत अवसर पर उन्होंने बिना सामने आये कहा कि “ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे निमंत्रण मिला, निमंत्रण तो एक प्रतीक है परन्तु मेरे पिता स्वर्गीय राजा उमेश्वर शरण सिंहदेव की परम्परा का पालन करते हुए आज मै इस पावन यज्ञ में अपनी तृण मात्र की आहुति अर्पित कर पा रहा हूं!”

इनके 7 वर्षीय पुत्र स्वयं दीपक बाँटने का नेतृत्व कर रहे हैं!

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।