सत्ता का मद कहीं भाजपा की किरकिरी न करवा दे! सरगुजा में ईमानदार पुलिस अधिकारी क्यों नहीं टिक पा रहे ये एक गंभीर प्रश्न है!

सरगुजा ब्रेकिंग बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लखनपुर थाना में जमकर हंगामा किया है। बीजेपी नेता ने लखनपुर थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी शुभम तिवारी को मारने और देख लेने की धमकी दी।

गौरतलब है कि राजेश अग्रवाल जो कि अंबिकापुर से भाजपा के विधायक हैँ इनका निवास लखनपुर में है!

बताया जा रहा है कि पुलिस अधिकारी को धमकी देने वाला विधायक का रिश्तेदार लगता है! इस वीडियो को देख लोग कहना शुरू कर दिए हैँ कि सत्ता में आये अभी दो महीने ही हुए हैँ लेकिन चंद भाजपाई पूरी भाजपा को बदनाम करने में लगे हैं!

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने घंटों थाना में किया तमाशा। अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ प्रशिक्षु डीएसपी शुभम तिवारी ने 10 लोगों के खिलाफ की थी कार्रवाई। कोयला तस्करों के खिलाफ हुई कार्रवाई से नाराज लखनपुर के स्थानीय बीजेपी नेताओं ने थाने में किया जमकर बवाल। थाना प्रभारी शुभम तिवारी पर कोयला तस्करों के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करने का बीजेपी नेताओं ने आरोपलगाया है जबकि पहल के पास पुख्ता ख़बर है कि एस ई सी एल ने पुलिस से स्वयं कोयला तस्करों की शिकायत की थी जिस पर डी एस पी ने इन तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही की लेकिन सत्ता में आये कुछ भाजपाई ये बर्दाश्त नहीं कर पाए और थाने में जमकर उत्पात किया!

सरगुजा संभाग के हर जिलों में कानून व्यवस्था बदहाल है ऐसे में एक वरिष्ठ नागरिक ने कहा कि यहाँ संभाग में चुस्त दुरुस्त और संवेदनशील आई जी की आवश्यकता महसूस हो रही है! अमर नाथ उपाध्याय, राम निवास जैसे आई जी इस तरह सत्ता के मद में मदमस्त लोगों के दबाब में कभी नहीं आते थे और अपना नेटवर्क स्वयं मज़बूत रखते थे!

सरगुजा का दुर्भाग्य है कि यहाँ के वर्तमान आई जी आज एक ओर संभाग में कानून व्यवस्था को मज़बूत करने का दावा कर रहे थे और इन्ही के जोन में थाने में घुसकर एक अच्छे पुलिस अधिकारी को चंद लोग खुले आम धमकी देकर कानून का माखौल उड़ा रहे थे!

गृह मंत्री विजय शर्मा से पहल इस समाचार के माध्यम से ऐसे लोग और इन्हें संरक्षण देने वालों पर कड़ी कार्यवाही की मांग करता है!

थाने में घुसकर इस तरह ये बिगड़ैल नेता नँगा नाच मचाते रहे इस स्थिति में कोई भी पुलिस अधिकारी कोई भी कार्यवाही करने से हिचकेगा और सरगुजा में कानून व्यवस्था बद से बदतर ही होगी जो पहले से ही बदतर है

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।