ED Breaking details for Chattisgarh:

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा से हो रही है पूछताछ ।

मुख्यमंत्री बघेल के OSD मनीष बंछोर सहित आशीष वर्मा नाम के अधिकारी को भी बुलाया गया है आज पूछताछ के लिए।

ऑनलाइन सट्टा से जुड़े महादेव एप्प मामले में चल रही है कुछ बड़ी हस्तियों से पूछताछ।

सूत्रों के अनुसार ऑनलाइन सट्टा से जुड़े महादेव एप्प से जुड़े कई अन्य प्रमुख आरोपियों का है पाकिस्तान और दुबई से भी कनेक्शन।

सतीश चंद्राकर, गौरव चंद्राकर, चंद्रभूषण वर्मा और सर्राफा व्यापारी अनिल दमानी, सुनील दमानी के यहां भी की गई थी ईडी द्वारा छापेमारी।

छत्तीसगढ़ के राजनीति में एक अधिकारी के तौर पर काफी बड़ा नाम है विनोद वर्मा का। विनोद वर्मा ने पहले ही कहा है कि मेरा नाम इस पर कपोल कल्पित मनगढ़ंत कहानी के आधार पर इसमें लिया जा रहा है जबकि मैंने तो स्वयं इस तरह के मामले में पूर्व में ही पुलिस को कार्यवाही के लिए लिखा है।

वहीं मुख्यमंत्री दफ्तर में कार्यरत वरिष्ठ अधिकारी मनीष बंछोर के घर भी हुई थी कुछ दिनों पहले ईडी की छापेमारी साथ ही

आशीष वर्मा और कारोबारी विजय भाटिया के घर भी पहुंची थी ED की टीम।

पिछले सप्ताह किए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान तमाम सबूतों को किया गया था इकट्ठा ये जानकारी भी सूत्रों के मुताबिक़ सामने आ रही है।

उसी सबूतों के आधार पर आज की जा रही है पूछताछ।

जबकि कुछ पुलिस अधिकारियों समेत कुछ पुलिस वालों से भी ईडी की पूछताछ जारी है।

वहीं इस एप्प के एक सरगना के यहाँ काफी दिनों पहले हुई एक बर्थडे पार्टी में भी कुछ बड़े नौकरशाहों ने शिरकत की थी ईडी उस पार्टी की डिटेल्स खंगाल रही है।

वहीं सीएम भूपेश बघेल ने भी इस तरह की कार्यवाही को राजनैतिक षड्यंत्र बताते हुए एजेंसी को केंद्र सरकार के इशारे पर काम करने की बात फिर दुहराई है।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।