टी एस सिंहदेव ने सबके सामने भरे मंच से कह दी बड़ी बात। मुझे 1 विधानसभा से कोई मतलब नहीं रहेगा चाहे अच्छा हो या बुरा जो हो सो हो।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा में से एक विधानसभा सीट में कोई दखल और कोई जवाबदारी नही लेने की बात बेबाकी से भरे मंच से कह दी है।

यानि उस विधानसभा से पार्टी हारे या जीते कोई जवाबदेही नही होगी।गौरतलब है कि बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा क्षेत्र के राजपुर में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात की।इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने इशारों-इशारों में ही एक बड़ा बयान दिया है।सिंहदेव ने आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में से एक विधानसभा सीट से किसी प्रकार से कोई मतलब नही रखने की बात कह डाली है। यहाँ तक कह दिया कि मैं एक सीट से कोई भी मतलब नहीं रखूँगा जो हो सो हो चाहे अच्छा हो या बुरा हो आज मैं सबसे पहले से ही माफी मांगते हुए ये बात अध्यक्ष जी के सामने कह रहा हूँ।बलरामपुर जिले के रामानुजगंज विधानसभा से मौजूदा विधायक बृहस्पति सिंह है और पूर्व में बृहस्पति सिंह ने टीएस सिंह देव के ऊपर गंभीर आरोप लगाए थे।उन्ही सब बातों को लेकर टीएस सिंह देव ने मंच से इशारों-इशारों में ही अपनी नाराजगी जाहिर कर दी है।इसके अलावा उपमुख्यमंत्री ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस कार्यकाल में क्षेत्र की जनता की अपेक्षा हुई है. जिससे उनका भी मन दुखी है।

देखना ये है कि टी एस सिंहदेव अपने धुर विरोधी कुछ विधायक को लगातार अप्रत्यक्ष रूप से टारगेट कर रहे हैं और उनके क्षेत्र में अंदर ही अंदर लगातार अपने नेटवर्क को पूरी तरह से सक्रिय रखे हुए हैं।

अमरजीत भगत भी इसमें शामिल हैं ऐसे में भाजपा को सीधा लाभ सरगुजा की कुछ सीट पर मिलना तय माना जा रहा है।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।