ED Exclusive Breaking for Mumbai, Chattisgarh, Kolkata:

बॉलीवुड से जुड़े कई बड़े नाम केन्द्रीय जांच एजेंसी के रडार पर।

केन्द्रीय जांच एजेंसी ईडी अब कर सकती है उन बॉलीवुड अभिनेताओं और अभिनेत्रियों से पूछताछ।

ऑनलाइन सट्टा का कारोबार करने वाले आरोपी के साथ पैसों के लेनदेन और कार्यक्रम में हिस्सा लेने का आरोप है।

चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि मनी लॉन्ड्रिंग के पैसों से विदेश में हुई थी खूब मौज मस्ती।

मेसर्स महादेव ऑनलाइन सट्टा कारोबार के आरोपियों का है दुबई सहित कई अन्य देशों में कनेक्शन।

मनी लॉन्ड्रिंग के पैसों से प्राइवेट जेट विमानों से खूब हुई मौज मस्ती जिसके तथ्य जाँच एजेंसी को मिले हैं।

जांच एजेंसी ईडी के सर्च ऑपरेशन के दौरान मिले हैं कई महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस जो कि जाँच एजेंसी ने पिछले सर्च ऑपरेशन में जुटाए हैं।

कई बड़े कारोबारियों और बॉलीवुड से जुड़े लोग एक साथ कर रहे थे आरोपियों के साथ पार्टी इसलिए जाँच एजेंसी अब हर कड़ी को एक दूसरे के साथ जोड़ते हुए कई महत्वपूर्ण तथ्य जुटा चुकी है।

ऑनलाइन सट्टा कारोबारियों का कोलकाता , भोपाल , मुंबई , छत्तीसगढ़ से भी कनेक्शन जुड़ा हुआ है।

आने वाले दिनों में जाँच एजेंसी इस मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे कर सकती है जिसमें सफ़ेदपोशों के नाम के खुलासे हो सकते हैं।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।