लगातार कथावाचकों के सनातन धर्म के प्रति बहुत ही तेजी से एक के बाद एक बयान सामने आ रहे हैं।एक ओर धीरेन्द्र शास्त्री हिंदू राष्ट्र का संकल्प ले लोगों से अपील कर रहे हैं वहीं तेज तर्रार देवकीनंदन ठाकुर ने छिंदवाड़ा में प्रवचन के दौरान विवादित बयान दिया है । शिव महापुराण कथा के दौरान उन्होंने कहा कि भारत में यह नहीं चलेगा कि कोई घर में 10 बच्चे पैदा करे और कोई पीछे रहे । जब तक जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बनता तब तक हर सनातनी कम से कम अपनी गोद में 5 बच्चे जरूर खिलाएं । और जब कानून बन जाए तो सरकार के हिसाब से व्यवहार करें ।ऐसा नहीं कि किसी को खुला सांड की तरह छोड़ दो और हमें दो की सीख दो।जब कानून आ जाए तो दो को खिलाओ चाहे छोरा हों या छोरी।अब इस बयान के बाद जगह जगह सोशल मीडिया समेत ये वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है बहस छिड़नी तय है।

पांच पांच बच्चे गोद में खिलाओ जब तक जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं आता।जब तक सनातनी बहुसंख्यक हैं तभी देश सेक्यूलर है।पूरे ब्रम्हांड में देश देख लो जहां जहां सनातनी नहीं वहां की स्थिति क्या है।

देवकीनंदन ठाकुर यहीं नहीं रूके कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है। जैसे राम जी आजाद हुए हैं वैसे कन्हैया जी भी हों।सनातन यात्रा का अगला उद्देश्य यही रहेगा।

जैसे राम जी आजाद हुए हैं वैसे कन्हैया जी भी हों।ये भी कहा देवकीनंदन ठाकुर ने।

जब तक सनातनी हैं तब तक ही देश सेक्यूलर है।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।