रायपुर,
अंतराष्ट्रीय हिन्दु परिषद के चीफ प्रवीण तोगड़िया की रायपुर में प्रेस कांफ्रेंस हुई।इसमें प्रवीण तोगड़िया ने एक के बाद एक ऐसे बयान दे डाले जो चौंकाने वाले हैं।

कहा कि जब मुगलों की तलवारें दिल से राम नहीं हटा पाईं तो हमारा स्वामी प्रसाद मौर्य कैसे हटा देगा।ये भी तो राम का वंशज है।

प्रवीण तोगड़िया ने कहा जब मुगलों की तलवारें दिल से राम नहीं हटा पाईं तो हमारा स्वामी प्रसाद मौर्य कैसे हटा देगा।ये भी तो राम का वंशज है।

वहीं कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र है ही राज्य को हिंदू राज्य बनाना है।

एक पत्रकार के प्रश्न पर कि संघ प्रमुख मस्जिद गए तो मुस्कुराते हुए प्रवीण तोगड़िया ने कह डाला कि वो सरसंघचालक हैं।उनके साथ 40 साल तक गप्पें लड़ाई हैं। उनको क्या करना है उनका अधिकार है मगर डाॅक्टर प्रवीण तोगड़िया कभी मस्जिद नहीं जाएगा भले सर कट जाए।

हां मैं उनको मंदिर लाऊंगा।

सरसंघचालक मस्जिद गए इस पर कहा ये उनका अपना अधिकार है मगर डाॅक्टर प्रवीण तोगड़िया कभी मस्जिद नहीं जाएगा भले सर कट जाए।

देश में 15 संगठनों को लेकर चल रहें है ,
समृद्ध हिन्दुओं के लिए,
5 करोड़ हिन्दुओं के घर जा रहें हैं।
परिवार को स्वस्थ बनानें ,
समृद्ध बनानें का अभियान चल रहा है,
बच्चों को आगे बढ़ानें,स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कार्य कर रहें हैं।
छत्तीसगढ़ में राम वन गमन का विकास की तारीफ।
कहा अन्य राज्यों में भी विकास होना चाहिए।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।