रायपुर में आज छत्तीसगढ भाजयुमो के लगभग 35 हजार कार्यकर्ताओं ने भूपेश सरकार के विरोध में दमदार प्रदर्शन किया।

कई कार्यकर्ताओं को रायपुर से बाहर ही रोक दिया गया था जिससे अधिक भीड़ न दिखे लेकिन विगत दो दिनों से ही भाजयुमो के कार्यकर्ता रायपुर आना शुरू कर दिए थे।

आज कुछ कांग्रेस के लोग भी दबे स्वर में बोलते दिखे कि आज का प्रदर्शन अब राज्य की सरकार को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है।

एक लाख कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य था पर आधे के लगभग भी नहीं आ पाए क्योंकि जगह जगह बैरिकेडिंग कर कई कार्यकर्ताओं को राजधानी में ही नहीं आने दिया गया।

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कर्नाटक के सांसद तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में ये प्रदर्शन ये साबित कर रहा है कि छत्तीसगढ में कोई भी भाजपा का ऐसा युवा चेहरा नहीं है जिसके नेतृत्व में प्रदर्शन किया जा सके।वहीं पूरे कार्यकर्ताओं का न जुट पाना भी केंद्रीय संगठन के लिए ये सोच का विषय है कि छत्तीसगढ में पूरी तरह से नए और ऊर्जा से भरपूर चेहरों को सामने लाना ही अब भाजपा के लिए कारगर उपाय होगा।

आज प्रदर्शन के बाद भी यही चर्चा होती रही कि कम से कम आज विरोध प्रदर्शन तो हुआ,लेकिन इस विरोध प्रदर्शन से कई आत्ममुग्ध भाजपा नेताओं की काबिलियत का अंदाज़ भी भाजपा के संगठन ने लगा लिया है।

पूरे प्रदर्शन की मानिटरिंग कुशाभाऊ ठाकरे परिसर से क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जमवाल और डी पुरंदेश्वरी कर रहे थे।

सूत्रों की मानें तो अजय जमवाल की इस रणनीति से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार भी हुआ है वहीं कई भाजपा के नेताओं की वास्तविक पकड़ का अंदाज़ भी लग चुका है कि यहां पिछले चुनाव में भाजपा की करारी हार क्यों हुई थी।

लौटते समय रात में भी रायपुर रेल्वे स्टेशन पर भी कई कार्यकर्ताओं ने जमकर भूपेश सरकार के विरोध में नारे लगाए। इससे ये भी स्पष्ट है की कांग्रेस सरकार के लिए अब एकतरफा जैसी बात नहीं रहेगी।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।