ब्रेकिंग न्यूज़…
चारामा ब्लाक के हारा डू ला गांव में3.45 मिनट पर भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को झारखंड की पुलिस अपने घेरे में ले ली। उनका कहना है कि उच्च न्यायालय रांची झारखंड का कोई आदेश की कॉपी हो तो हमें दिखाएं नहीं तो आपको हमारे साथ चलना होगा मामला तनावपूर्ण हो चारामा में भी भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए इसके बाद

ग्राम हारा डू ला में भाजपा कार्यकर्ताओं के जबरदस्त विरोध को देखते हुए झारखंड पुलिस जिसने ब्रह्मानंद नेताम भाजपा प्रत्याशी को गिरफ्तार करने की बात बोलते हुए अपने वाहन में बैठा लिया था। वापस वाहन से नीचे उतारकर झारखंड पुलिस अज्ञात स्थान के लिए रवाना हो गई।
भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को भाजपा कार्यकर्ता घेर कर रखे हुए हैं।

साफ है कि भाजपाई अब आर पार की लड़ाई के मूड में हैं और पूरी तरह से दमदार विरोध करने की ठान लिए हैं।

झारखंड पुलिस ने अपनी गाड़ी में बैठाया मगर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने चारों ओर से घेर लिया।

इस मुद्दे पर अब राज्य में राजनीति भरपूर गरमा रही है। वहीं झारखंड राज्य सरकार और छत्तीसगढ सरकार भाजपा प्रत्याशी को किसी भी तरह शिकंजे में लाने की कोशिश तो कर रहे हैं पर कामयाब नहीं हो पा रहे।

By admin