
प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय छत्तीसगढ़ के 33 जिलों के तूफानी दौरे पर हैं। सरकार की नाकामी को लेकर लगातार पूरे प्रदेश समेत अब नकारात्मक ख़बर देश भर में फैल रही हैं।
इसी कड़ी में कल 19 अगस्त को जशपुर से अंबिकापुर के लिए रवाना हुए और सीतापुर में उनकी गाड़ी गड्ढे में फस गई इससे भी पवन साय उखड़े हुए थे और अंबिकापुर आकर यहां की लुचकी घाट से खरसिया नाका तक की बदहाल सड़कों से जब उनका सामना हुआ तब गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
रात्रि सर्किट हाउस पहुंचकर भाजपा के जिला अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री पर गंभीर नाराजगी कहा कि सभी ठेकेदार बन गए हैं संगठन का काम कौन करेगा जनता का काम कौन करेगा जाओ जेसीबी लेकर सड़क का काम करवाओ।
आज सुबह
20 अगस्त 2026 मंत्री राजेश अग्रवाल की पेशी हुई जिस पर पवन साय ने कहा “मंत्री बन गए हो अंबिकापुर की सड़क जर्जर सीतापुर की सड़क जर्जर है आखिरकार क्या रहे हो पूरी सरकार के प्रति गंभीर नाराजगी झलक रही है जाकर सड़क बनवाओ।”
यह पोस्ट लिखे जाने तक जिला पदाधिकारी और विधायक और सांसदों की बैठक ले रहे हैं साथ ही सबको जमकर फटकार लगाई है। सूत्रों की मानें तो सरगुजा से भाजपा ने कई लोगों को बड़े पद दिए हैं लेकिन इनमें से कोई भी आमजन के हित को लेकर थोड़ा भी चिंतित नहीं है इसे लेकर पवन साय ने दो टूक कह दिया है कि जब आमजन के हित के बारे में ही नहीं सोच रहे हो तो प्रदेश के लिए क्या करोगे।
सूत्रों की मानें तो पवन साय का ये रौद्र रूप यहां के मदमस्त भाजपा नेताओं ने पहली बार देखा है और सभी के होश उड़ गए हैं।
आनन फानन में इन पोस्टर वाले भाजपा नेताओं ने खरी खोटी सुनकर खिसियाते हुए कुछ ठेकेदारों को आज से ही सड़क के गड्ढों को पाटने के लिए कहा है
रिपोर्ट आलोक शुक्ल।
