Author: @dmin

सुप्रीम कोर्ट ने कहा “हमने प्रकृति के साथ इतनी छेड़छाड़ की है अब वह हमें उसी का जवाब दे रही है।”सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू कश्मीर में बारिश और बाढ़ से हुई तबाही पर गंभीर बातें कही और दायर याचिका पर सभी राज्यों को नोटिस जारी कर तीन हफ्ते में जवाब मांगा।

देश में प्राकृतिक तबाही पर आज सुप्रीम कोर्ट ने बहुत गंभीर टिप्पणी की है। “हमने प्रकृति के साथ इतनी छेड़छाड़ की है कि अब वह हमें उसी का जवाब दे…

छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ के ज़िला अध्यक्ष को रिश्वत लेते एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

छत्तीसगढ़ में एसीबी ने पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। खैरागढ़। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने खैरागढ़ में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला…

छत्तीसगढ़ में ईडी एक बार फिर:575 करोड़ रुपए का DMF घोटाला।शंकर नगर का विनय गर्ग और कई सफेदपोश अधिकारी के तार पर ईडी का 18 लोकेशन पर बड़ा सर्च ऑपरेशन।

छत्तीसगढ़ में 575 करोड़ के DMF घोटाला मामले में जांच एजेंसी ED द्वारा छापेमारी, कई सफेदपोश हैं रडार पर। रिपोर्ट आलोक शुक्ल। केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय के…

छत्तीसगढ़ में ईडी का बड़ा सर्च ऑपरेशन,18 परिसरों की तलाशी। डी एम एफ फंड की भारी राशि के बंदरबांट का मामला। ठेकेदारों, दलालों के परिसरों की तलाशी।

ईडी ब्रेकिंग डिटेल्स और छत्तीसगढ़:। छत्तीसगढ़ में ईडी ने बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। रिपोर्ट आलोक शुक्ल। प्रवर्तन निदेशालय *जिला खनिज के दुवनियोजन के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य में…

SECL की आमगांव खदान में ट्रक के मालिक ने ट्रक में लगाई फांसी। अधिकारियों के भ्रष्ट रवैए से परेशान था युवक।आईजी से भी हुई शिकायत, कड़ी कार्यवाही का आश्वासन।

SECL के आमगांव खदान में तैनात अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार किए जाने की आदत ने एक ट्रक मालिक को आत्महत्या करने के लिए विवश कर दिया। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग की…

करोड़ों की लग्ज़री कार, तीन सुपरबाइक व संपत्ति से जुड़े दस्तावेज और गहने ईडी के छापे में जप्त। लग्ज़री कार एक नहीं पूरी 10 मिलीं।

ईडी ने बड़ी कार्यवाही करते हुए आज करोड़ों की लग्ज़री कार समेत कैश, गहने जप्त किए हैं। रिपोर्ट आलोक शुक्ल। 1396 करोड़ के बैंक लोन फर्जीवाड़ा मामले में ईडी की…

खाद की कालाबाजारी और फसल बीमा में मनमानी पर अंबिकापुर में कांग्रेस का भारी संख्या में सांकेतिक सड़क जाम। मांग नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी।

आज अंबिकापुर में कांग्रेस ने खाद की कालाबाजारी और फसल बीमा में मनमानी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव के निर्देश पर भारी संख्या में सांकेतिक रोड जाम कर,7…

यूजीसी का नया सिलेबस, भारतीय परंपरा पर जोर। मंदिर वास्तुकला, यंत्र, पारंपरिक पेय का अध्ययन, चरक और सुश्रुत के विचार, सरस्वती वंदना शामिल। विपक्षी इसे भगवाकरण की कोशिश बता रहेपूरी ख़बर विस्तार से पहल पर।

यूजीसी का नया सिलेबस, भारतीय परंपरा पर जोर; सावकर की किताब से विवाद• यूजीसी ने उच्च शिक्षा के लिए LOCF (लर्निंग आउटकम-बेस्ड करिकुलम फ्रेमवर्क) का ड्राफ्ट जारी किया।• उद्देश्य: शिक्षा…

ईडी ने बड़े शानदार होटल से दबोचा करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोपी को। करोड़ों के आभूषण, लग्ज़री गाड़ी,9.50 लाख बरामद,50 से अधिक खातों को फ्रीज किया।

ईडी ने आज बड़े बैंक घोटाले मामले में आरोपी को मुंबई के पांच सितारा होटल से गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट आलोक शुक्ल। 117 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में ED…

ईडी की बड़ी कार्यवाही में विधायक गिरफ़्तार,12 करोड़ रुपए 6 करोड़ का सोना, कीमती गाडियां और विदेशी मुद्रा भी बरामद।

ईडी ने एक बड़ी कार्यवाही की है। रिपोर्ट आलोक शुक्ल। ईडी की बड़ी कार्रवाई में ऑनलाइन व ऑफलाइन सट्टेबाजी मामले में विधायक के.सी. वीरेंद्र गिरफ्तार हुए हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED)…

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।