अंबिकापुर में मां महामाया मंदिर के सामने महामाया पहाड़ पर अतिक्रमण का मुद्दा लगातार सुर्खियों में है।
भाजपा के दिग्गजों ने पहल से कैमरे के सामने इस पर निष्पक्ष कार्यवाही की बात चुनाव पूर्व की थी मगर अभी तक छोटी कार्यवाही के अलावा कोई बड़ी कार्यवाही नहीं होने से आमजन भी हैरान हैं
आज पहल के माध्यम से छत्तीसगढ़ के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं बल अरुण कुमार पाण्डेय से कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर उन्हें विज्ञप्ति प्रेषित की है जिस पर उन्होंने पहल से बात करते हुए कहा है कि “वन भूमि में अतिक्रमण यदि महामाया पहाड़ में पाया जाता है तो उस पर कड़ी कार्यवाही होगी। इसके लिए आज ही मैं सरगुजा संभाग के सीसीएफ दिलराज प्रभाकर जी को निर्देशित कर रहा हूं कि संयुक्त टीम द्वारा विज्ञप्ति के अनुसार जांच की जाए और पारदर्शिता के साथ कार्यवाही हो। अतिक्रमण तो हटाना ही है साथ ही महामाया पहाड़ श्रृंखला को सुंदर बनाने का संकल्प भी है इसके लिए वन विभाग एक बड़ा प्रोजेक्ट तैयार कर वहां बड़े पार्क की योजना बना रहा है जिसे शीघ्र ही साकार किया जाएगा इससे वहां अतिक्रमण भी रुकेगा और लोग यहां प्रकृति की सुंदरता का वन विभाग की महत्वाकांक्षी योजना से निर्मित सुंदर पार्क का आनंद भी लेंगे।”

इसके अतिरिक्त हमने सरगुजा के युवा कलेक्टर अजीत बसंत को भी ये विज्ञप्ति उनसे मिलकर दी है जिस पर उन्होंने वन विभाग को अपनी ओर से हर संभव सहयोग करने का वादा किया है।
सरगुजा कलेक्टर अजीत बसंत ने कहा है “बार बार ये विषय सामने आ रहा है इसलिए इसकी संयुक्त टीम के द्वारा जांच की मांग पर मैं गंभीरता से कार्य करने के पक्ष में हूं।अभी मात्र राजस्व विभाग का अमला वहां जा रहा है लेकिन वन विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा पहल के द्वारा लिखे गए बिंदु सेटेलाइट एवं गूगल मैप के साथ साथ मै पुराने रिकॉर्ड भी दिखवाऊंगा।”

गौरतलब है कि यहां स्थित ओरिएंटल पब्लिक स्कूल पर अतिक्रमण करने का आरोप लगते रहा है जिसे पूर्व डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव ने भी स्वीकारा है साथ ही भाजपा के दिग्गज नेताओं से भी पहल ने ऑन कैमरा इस मामले में बात की है लेकिन अभी तक कोई ठोस पहल नहीं होने से आमजन भी कई शंकाओं से घिरे हैं।
युवा कलेक्टर अजीत बसंत के कार्यकाल में वित्त मंत्री ओ पी चौधरी के निर्देश पर राजस्व अमला ने इनके सख़्त आदेश का पालन कर राजस्व भूमि से अवैध कब्जा तो हटाया है मगर अभी भी दूध का दूध और पानी का पानी होना आवश्यक है।
टी एस सिंहदेव के भतीजे आदित्यश्वर शरण सिंहदेव ने भी इस पहाड़ पर बड़े स्तर पर इसी मानसून में वृक्षारोपण की बात पहल को दिए गए साक्षात्कार में कही है साथ ही अतिक्रमण पर कार्यवाही के पक्ष में बात कही है।
पीसीसीएफ अरुण कुमार पाण्डेय को स्थानीय युवकों ने भी यहां कुछ सकारात्मक पहल के लिए विज्ञप्ति दी थी।
कुल मिलाकर अब युवा राजनेता समेत प्रशासन भी ये मान रहा है कि इस सुंदर क्षेत्र को उजड़ने से बचाने के लिए अतिक्रमण हटाने के साथ साथ सकारात्मक पहल भी करनी पड़ेगी जिससे आमजन में एक अच्छा संदेश पहुंचे।
अंबिकापुर के साईं बाबा कॉलेज के संस्थापक विजय कुमार इंगोले ने भी अपने संस्थान के छात्र छात्राओं को वृहद वृक्षारोपण में भाग लेने के लिए तैयार किया हुआ है कुछ अन्य स्कूल भी इस दिशा में पहल से संपर्क में हैं।
अब एक नज़र पहल की विज्ञप्ति पर।
प्रति,
मुख्य वन संरक्षक महोदय
सरगुजा संभाग
अंबिकापुर
महोदय,
विगत कई वर्ष से अंबिकापुर के पावन पवित्र स्थल पर महामाया मंदिर के सामने महामाया पहाड़ पर अवैध कब्जे का विषय लगातार उठ रहा है।
इस मामले में वन विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा वृहद रूप से गूगल मैप और सैटेलाइट मैप के द्वारा जांच हो और अवैध कब्जे को हटाने व्यापक मुहिम शुरू की जाए जिससे यहां की सुंदर प्रकृति का विनाश रुके।
साथ ही यहां निष्पक्ष रूप से बिना किसी वर्ग, समुदाय के भेद के बिना कार्यवाही सुनिश्चित हो।
यहां बना हुआ ओरिएंटल पब्लिक स्कूल पर अतिक्रमण कर भूमि के अवैध कब्जे और पहाड़ के क्षरण का संगीन आरोप भी है इसकी जांच निष्पक्ष रूप से और राजस्व की बाहरी टीम से करवाई जाए।
प्रकृति के लिए माननीय उच्चतम न्यायालय के कठोर आदेश हैं इस कारण इस विषय पर बहुत ही पारदर्शिता और यहां के प्रकृति प्रेमियों, जन प्रतिनिधियों एवं कानून के विद्वानों के समक्ष सीमांकन सुनिश्चित करने की कृपा करें।
प्रतिलिपि
राष्ट्रपति महोदया
राज्यपाल महोदय छत्तीसगढ़
अरुण कुमार पाण्डेय
प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं बल छत्तीसगढ़
अजीत बसंत कलेक्टर सरगुजा
रायपुर प्रेस क्लब
आवेदक
आलोक शुक्ल
संपादक पहल
मूल निवासी अंबिकापुर सरगुजा
9425254325 मोबाइल नंबर
पता पावर हाउस के पास
शारदा धाम के ठीक बगल में
नमना कला अंबिकापुर
PIN 497001
अब देखना ये है कि ये कार्यवाही और सकारात्मक पहल कब और कितने दिनों में आकार लेती है।
आलोक शुक्ल, सम्पादक पहल।
