बड़े कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें खिंचवाने वाला अफ़सर अली सरगुजा पुलिस की गिरफ़्त में आ चुका है ।

अफ़सर अली ये नाम जो कल तक कांग्रेस के ज़िला उपाध्यक्ष के तौर पर सरगुजा ज़िले में चर्चित नाम था आज वो सरगुजा पुलिस के अफ़सर सुनील शर्मा के कड़े निर्देश के बाद पुलिस की गिरफ़्त में है।

अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत भाजपा नेता के होटल में एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष ने नाबालिक लड़की के साथ कई बार अवैध संबंध बनाया।

अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली 11वीं की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया जिसकी शिकायत नाबालिक ने अपने परिजनों के साथ थाने में दर्ज कराई।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली छात्रा को शादी का दबाव बनाकर आरोपी ने अपनी हवस का शिकार बनाया था और सोशल मीडिया में फोटो वीडियो अपलोड करने की धमकी देकर कई बार आनाचार की वारदात को अंजाम दिया।इतना ही नहीं आरोपी युवक ने मैनपाट सहित अंबिकापुर के निशांत इन होटल में कई बार नाबालिग से जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।पीड़िता की शिकायत के कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी और एक सहयोगी के हाईप्रोफ़ाइल मामले के बारे में बात जैसे ही सरगुजा एसपी सुनील शर्मा के पास पहुंची वैसे ही अफ़सर अली के लिए मुसीबत का पहाड़ खड़ा हो गया एसपी ने हर हाल में इसे गिरफ़्तार किए जाने के सख़्त निर्देश दिए और इसे गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया ।

शाम होते ही पार्टी ने भी अफ़सर अली को कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष पद से निलंबित कर पार्टी की किरकिरी होने से बचने के लिए अपना पल्ला झाड़ लिया।

वहीं सोशल मीडिया पर लोग कह रहे कि अफ़सर अब चपरासी भी नहीं रह गया।

ग़ौरतलब है कि नए एसपी सुनील शर्मा महिला अपराध पर काफ़ी सख़्त रूख अपनाते हुए कुछ पुराने केस में भी गिरफ़्तारी करवा चुके हैं।ऐसे में इस तरह के अपराध में लिप्त लोगों को अब सरगुजा पुलिस कड़ा संदेश दे रही है॥

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।