NIA source Breaking:

NIA सूत्र के मुताबिक प्रतिबंधित संगठन PFI और उससे जुड़े उसके सहयोगी संस्था से जुड़े मामले में भी हो रही है छापेमारी ।NIA द्वारा जम्मू कश्मीर सहित तमिलनाडु के मदुरै सहित अन्य लोकेशन पर किया जा रहा है सर्च ऑपरेशन।

केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए द्वारा जम्मू कश्मीर के कई लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन । एनआईए के सूत्र अधिकारी के मुताबिक जम्मू कश्मीर के श्रीनगर, अनंतनाग, कुपवाड़ा, राजौरी, पूंछ, किश्तवाड़ सहित कश्मीर घाटी के कई लोकेशन पर चल रही है छापेमारी । पाकिस्तानी आतंकी संगठनों और उसके हैंडलर के द्वारा जम्मू कश्मीर में कई अलग अलग नामों से भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने का है आरोप।
NIA Search Operation at Tamilnadu:

प्रतिबंधित PFI और उसकी सहयोगी संस्था SDPI से संबंधित मामले में NIA के द्वारा चेन्नई के 10 लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा है ।

सर्च ऑपरेशन के दौरान प्रतिबंधित संगठन को फिर से एक्टिव करने संबंधित कई साजिशों के बारे में जांच एजेंसी को मिला था इनपुट उसके बाद आज चेन्नई के मदुरै सहित अन्य कुल 10 लोकेशन पर किया जा रहा है सर्च ऑपरेशन। सर्च ऑपरेशन के दौरान जांच एजेंसी को मिले कई महत्वपूर्ण सबूत और दस्तावेज । एनआईए के सूत्र अधिकारी के मुताबिक है ये ख़बर।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।