इस तरह की फूहड़ता करने वाले अधिकारी और कर्मचारी आखिर आमजन के बीच क्या संदेश दे रहे हैँ? ये बहुत गंभीर मामला है जिसमें संस्कृति की दुहाई देने वाली भाजपा की सरकार को चिंतन करना होगा!

मैनपाट में हर साल होने वाला महोत्सव सरगुजा में संस्कृति कम और फूहड़ता के लिए अधिक प्रसिद्ध हो चला है!

भरपूर बेशर्मी के साथ अपने पद की मर्यादा भूल मनचलों की तरह हरकत करने वाले सरकारी अधिकारी और कर्मचारी चलताऊ फ़िल्मी गीतों पर खुले आम नाच गाकर जो संदेश आमजन को दे रहे हैँ उससे लोग हैरान हैँ!

कई लोगों ने पहल से कहा कि ऐसे लोग के कारण ही सरगुजा में भू माफिया और गोरख धंधे करने वाले दिनों दिन तथाकथित तरक्की कर रहे हैँ और यहाँ की संस्कृति को हाशिये में रख रहे हैँ!

कई अच्छे कार्यक्रम भी हुए लेकिन आखिरी दिन जिस तरह का कृत्य सरकारी नुमाइंदो ने किया वो इस महोत्सव में मखमल में टाट का पैबंद लगाने की कहावत को चरितार्थ कर गया!

पिछले साल भी सरगुजा की तत्कालीन एस पी ने खाकी वर्दी में ही दिलेर मेंहदी के गाने में भरे मंच पर जिस तरह डांस किया उससे एक पूर्व डीजीपी ने तो पहल से बात कर यहाँ तक कह दिया कि ये आचरण पद की मर्यादा को तार तार करने वाला है यदि ये अधिकारी योगीराज में होतीं तो इन्हें सीधे नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया होता!

छत्तीसगढ़ में सरकार तो बदल गई मगर इस तरह के निरंकुश अधिकारियों का आचरण नहीं सुधर रहा जो वाकई चिंतनीय है!

बहरहाल इसमें एक बात ठीक रही कि पुलिस ने इन्हें बीच से किनारे भी किया और नेता विधायक मर्यादा में रहे लेकिन प्रशासन को इस बारे में कोई दिशा निर्देश सख्ती के साथ देने चाहिए!

मैनपाट महोत्सव 2024 समापन समारोह

पंखिड़ा ओ पंखिड़ा.. भक्ति गीत पर झूमे शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि

मैनपाट पर्यटन स्थलों को विकसित करने 2 करोड़ की घोषणा, शिमला-मनाली की तर्ज पर मॉल रोड बनाए जाने की कही बात

मैनपाट महोत्सव 2024 का समापन समारोह स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल की गरिमामय उपस्थिति में हुआ। मंत्री अग्रवाल ने महोत्सव स्थल पहुंचकर शासकीय विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। समापन समारोह के अवसर पर मंच पर प्रस्तुति दे रहे प्रसिद्ध कलाकार राजेश मिश्रा के गीत पंखिड़ा ओ पंखिड़ा भक्ति गीत पर मंत्री श्री अग्रवाल सहित कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े और जनप्रतिनिधि झूम उठे।साथ ही मर्यादित आचरण कर संदेश भी दिया!
मंत्री  अग्रवाल ने इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के पर्यटन को बढ़ाने के लिए शासन द्वारा मोटल बनाए गए। जहां पर्यटकों को रुकने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। एयरपोर्ट की शुरुआत होने पर बनारस घूमने आने वाले टूरिस्ट मैनपाट तक पहुंचेंगे। जिससे मैनपाट में पर्यटन रोजगार का बड़ा साधन बन सकता है। उन्होंने कहा कि वे मैनपाट में 1980 से छात्र जीवन से आ रहे हैं। मैनपाट छत्तीसगढ़ का सबसे सुंदर पर्यटन स्थल है। उन्होंने कहा कि सरगुजा के रामगढ़ में भगवान श्री राम का आगमन हुआ और पहली नाट्यशाला भी रामगढ़ में है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण से रोजगार के अवसर बढ़े हैं। छत्तीसगढ़ माता कौशल्या का मायका है। श्री राम हमारे भाँचा हैं। प्रदेश में श्री राम आगमन के समस्त स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस पूरे माह में छत्तीसगढ़ में उत्सव का माहौल है। पर्यटन के स्थल बढ़ने से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता है। आने वाले समय में मैनपाट महोत्सव को देखने विदेशों से लोग आए, हम उन ऊंचाइयों पर मैनपाट को पहुंचाएंगे। आने वाले समय में मैनपाट के पर्यटन स्थलों को विकसित करने और सुरक्षा हेतु 2 करोड़ रुपए की घोषणा की। पर्यटन स्थलों के विकास के साथ ही उन्होंने यहां शिमला और मनाली की तर्ज पर मॉल रोड बनाए जाने की बात कही।
महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े, सीतापुर विधायक  राम कुमार टोप्पो, लुण्ड्रा विधायक  प्रबोध मिंज, अंबिकापुर विधायक  राजेश अग्रवाल समेत अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में आम जन उपस्थित रहे।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।