भाजपा की परिवर्तन यात्रा के बाद अब कांग्रेस की भरोसा यात्रा देखने को मिल रही है!देखना ये है कि जनता परिवर्तन करती है या भरोसा? आज सरगुजा के अंबिकापुर में भरोसा यात्रा की शुरुआत काफ़ी अच्छी रही!इसमें सिंहदेव कुमारी शैलजा के सारथी बने!

राहुल गांधी से कहूंगी की सरगुजा का कांग्रेस कार्यकर्ता बब्बर शेर है। भारी बरसात में कार्यकर्ताओं के उत्साह के बीच कांग्रेस भरोसा यात्रा के उपरांत लटोरी में आम सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने यह कह कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाई। भारी बारिश के बावजूद कांग्रेस भरोसा यात्रा अम्बिकापुर में अपने निर्धारित समय पर प्रारंभ हो गई थी। यात्रा के प्रारंभ में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, उपमुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव, सह प्रभारी डॉ चंदन यादव और विजय जांगिड़ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत यात्रा घड़ी चौक, देवीगंज रोड, संगम चौक, महामाया चौक, सदर रोड, जयस्तंभ चौक, अग्रसेन चौक , बिलासपुर चौक होते ग्राम लटोरी, लखनपुर पहुँची। यहाँ पहुँचकर यात्रा आमसभा में तब्दील हो गई। आमसभा को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारी बारिश के बावजूद भी कांग्रेस के संदेश को जनता और कार्यकर्ताओं का भरोसा मिला है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने उनके मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए हमारी सरकार बनाई थी हमे विश्वास है कि हम छत्तीसगढ़ की जनता का भरोसा जितने में कामयाब रहे हैं, और प्रदेश की जनता एकबार फिर प्रदेश में हमारी सरकार बनाएगी। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि गांधीजी के एकता के संदेश और शास्त्रीजी के परिश्रम को याद करते हुए यह यात्रा निकाले हैं। भाजपा द्वारा बांटने की नीति के विरुद्ध कांग्रेस एकता और शांति की राह पर चलती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा फ्लॉप हो गई है। कांग्रेस को भरोसा अपने काम पर है, कांग्रेस को भरोसा छत्तीसगढ़ की जनता पर है, कांग्रेस को भरोसा अपने कार्यकर्ता पर है और कांग्रेस को भरोसा अपने केंद्रीय नेतृत्व पर है और इसी भरोसे पर हम फिरसे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनायेंगे।

By @dmin

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।