Category: डंके की चोट पर

46 करोड़ की ठगी का अंबिकापुर का आरोपी मंत्री और अपेक्स बैंक के सदस्य के साथ फोटो में नज़र आते रहा लेकिन एफआईआर के बाद भी अब तक गिरफ़्तार नहीं।पूरे प्रमाण व हैरान कर देने वाली एफआईआर में देखिए ठगी की कहानी।साथ ही देखिए आरोपी की तस्वीरें ‘पहल’ पर।

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर से ठगी की एक ऐसी वारदात को अंजाम दिया गया है जिसके बारे में सोचकर लोगों का ज़ुबान पर व्यापार करने की सोच रखने वाले हैरान…

टी एस सिंहदेव कल मॉं महामाया मंदिर के प्रवेश द्वार का करेंगे भूमिपूजन मगर महामाया पहाड़ व आसपास के छोटे छोटे सुंदर टीलों के विनाश पर दोनों दल मौन।पहाड़ का अतिक्रमण कर बना स्कूल पूरे तंत्र के लिए चुनौती बन कर खड़ा।

अंबिकापुर शहर की पहचान मॉँ महामाया मंदिर के कारण दूर दूर तक है। पूरे देश के कई जगहों से लोग इस शक्ति पीठ का दर्शन करने आते हैं। कल छत्तीसगढ़…

अंबिकापुर में भाजपा की परिवर्तन यात्रा में भीड़ ही नहीं जुटी।बस्तर संभाग व जशपुर ज़िले में उमड़ी थी भीड़ मगर सरगुजा आते ही भीड़ गायब देखिए वीडियो,खाली कुर्सियां खुद हालात बयां करने के लिए काफी हैं।

छत्तीसगढ़ में भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत बस्तर संभाग से हुई और वहाँ इस परिवर्तन यात्रा में जमकर भीड़ उमड़ी।इसके बाद सरगुजा संभाग के जशपुर ज़िले से जब परिवर्तन…

ईडी छत्तीसगढ़-महादेव एप्प ऑनलाइन सट्टा के तार बालीवुड के अभिनेत्रियों व अभिनेताओं से जुड़े होने के संकेत मिले।मनी लान्ड्रिंग के पैसे से प्राईवेट जेट विमानों से भी की गई मौज मस्ती।

ED Exclusive Breaking for Mumbai, Chattisgarh, Kolkata: बॉलीवुड से जुड़े कई बड़े नाम केन्द्रीय जांच एजेंसी के रडार पर। केन्द्रीय जांच एजेंसी ईडी अब कर सकती है उन बॉलीवुड अभिनेताओं…

छत्तीसगढ़ में शराब दोनों दल के कार्यकर्ताओं को स्वीकार।कुछ दिन पहले कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का पीले पीले ओ मेरे जानी का वीडियो वायरल हुआ तो जवाब में परिवर्तन यात्रा में भाजपाई भी जाम छलकाते दिखे।दोनों वीडियो देखिए ‘पहल’ पर।

छत्तीसगढ़ में शराब बंदी की बात करना ही किसी भी दल के लिए बेमानी ही है।कुछ दिनों पहले कांग्रेस के कार्यक्रम में राहुल गांधी आए थे उसमें हर ज़िले से…

स्कूल के छोटे बच्चों के साथ छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में अमानवीय कृत्य- छोटे छोटे स्कूली बच्चों को मिशन स्कूल में खेलते समय फुटबाल फटने की सजा भूखे रखकर दी!अमानवीय कृत्य का वीडियो और उस पर प्रतिक्रिया देखिए!लोगों में जमकर आक्रोश!

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से स्कूली बच्चों के साथ अमानवीय हरकत का समाचार सामने आ रहा है जो पूरे राज्य के लिए चिंता का विषय है! फुटबाल फटा तो मासूम…

अंबिकापुर भाजपा कार्यालय में सरगुजा भाजपा प्रभारी ज्योतिनंद दुबे पर जमकर बरसे एक समर्पित भाजपा के कार्यकर्ता।राम विचार नेताम के सामने ही सुनाई खरी खोटी । देखिए ये एक्सक्लूसिव वीडियो ‘पहल’ पर।

कल सरगुजा ज़िले के मुख्यालय अंबिकापुर में छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रभारी ओम माथुर समेत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और नितिन नवीन ने यहाँ के भाजपा के कार्यालय में…

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नेता को 52 करोड़ 62 लाख रुपये देने का दस्तावेज ईडी ने न्यायालय में दिया।देखिए दस्तावेज ‘पहल’ पर और जानिए किसके माध्यम से किस नेता को दी गई ये मनी लॉन्ड्रिंग की बड़ी रक़म।किस निजी सचिव का नाम आया सामने ?

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कोषाध्यक्ष और खाद्य आयोग आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को 52 करोड़ 62 लाख रूपये देने का दस्तावेज ईडी ने न्यायलय में दिया उसमें हुए खुलासे…

टी एस सिंहदेव की सीट से बघेल के खास कैबिनेट मंत्री ने दावेदारी की, माहौल गरमाया।पोस्टर में गुरप्रीत सिंह बाबरा की फोटो पर सफेदी पोती वहीं अंबिकापुर में बघेल सिंहदेव मंच पर एक साथ होने का दिखावा करते तस्वीरें खिंचाते दिखे।

आज भूपेश बघेल डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव के गृहनगर में भेंट मुलाक़ात का कार्यक्रम कर रहे हैं।इस अवसर पर बघेल और सिंहदेव यानि जय और वीरू मंच पर तो…

ईडी छत्तीसगढ़ पहल एक्सक्लूसिव- दुबई से जुड़े तार ,ईडी की छत्तीसगढ़ में एक दर्जन लोकेशन पर बड़ी रेड।मास्टर माईंड तक पहुंचने में लगी एजेंसी।

ईडी की छत्तीसगढ़ में कई लोकेशन पर बड़ी रेड।दुबई से जुड़े तार। छत्तीसगढ़ के कई लोकेशन पर केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय की बड़ी कार्यवाही जारी है।ईडी द्वारा…

You missed

अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।

महावीर अस्पताल में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं मिलने पर मशीन सील, पंजीयन के लिए आवेदन करने के निर्देश

अम्बिकापुर, 03 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी असअंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।अंबिकापुर में महावीर अस्पताल की एक मशीन सील।कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण।लाइफ़लाइन अस्पताल में सभी नियमों का पालन होना पाया गया।्पतालों में संचालित गतिविधियों लार्ज लैब के पंजीयन, लाइसेंस एवं निर्धारित व्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरूता के मार्गदर्शन में गठित दल द्वारा गायत्री अस्पताल, महावीर अस्पताल एवं लाइफलाइन अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दल ने अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब के लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की। महावीर अस्पताल के निरीक्षण में लार्ज लैब का लाइसेंस नहीं पाया गया। अस्पताल के पास केवल स्माल लैब संचालन का लाइसेंस उपलब्ध था। इस पर लार्ज लैब में उपयोग की जा रही मशीन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। अस्पताल प्रबंधन को लार्ज लैब के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अनुज्ञापत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही लार्ज लैब का संचालन किया जा सकेगा।

गायत्री अस्पताल में लार्ज लैब के निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच की गई। वहीं लाइफलाइन अस्पताल के पास लार्ज लैब का लाइसेंस उपलब्ध पाया गया ।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के निजी अस्पतालों में संचालित लार्ज लैब का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पंजीयन एवं लाइसेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लार्ज लैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अनुज्ञापत्र की प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा बिना निर्धारित अनुमति के लैब संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण दल में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा,  डॉ. दीपक गुप्ता पैथोलॉजिस्ट, शिवेंद्र सिंह सदस्य तथा नर्सिंग होम एक्ट कार्यालय के शाखा प्रभारी  संजय पांडे शामिल रहे।